झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है। इस फैसले के बाद CM हेमंत आज ही इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफे के बाद वे विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल को देकर दोबारा सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में राज्यपाल ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा कर दी है। सीएम के खदान लीज का पट्टा लेने के मामले में चुनाव आयोग ने गुरुवार को ही राज्यपाल से सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की थी। चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने के मामले में कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, राजभवन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चुनाव आयोग इसकी अधिसूचना जारी करेगा। संभवतः कल इसके जारी होने की संभावना है। वहीं सीएम हाउस में लगे मंत्री-विधायक जुटने लगे हैं।


