Monday, December 8, 2025

राजा सिंह के वकील को मिली धमकी:3 बार UAE से आया फोन; इधर, विधायक के विरोध में RSS के खिलाफ नारे लगाने वाला गिरफ्तार

पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह के के वकील को यूएई से धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, उनके वकील के पास धमकी भरे 3 कॉल आए हैं। राजा सिंह की विवादित टिप्पणी के बाद पूरे हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन जारी हैं। उन्हें मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रात तक उन्हें जमानत मिल गई।

इसके विरोध में रातभर चले प्रदर्शनों में एक सब-इंस्पेक्टर समेत चार लोग घायल हो गए। बड़ी संख्या में मुस्लिम युवाओं ने गोशामहल की तरफ मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। प्रदर्शन की खबरें अंबरपेट, तल्लबकट्‌टा, मोगलपुरा, खिलवत, बहादुरपुरा और चंचलगुडा से आई हैं।

इधर,राजा सिंह के विरोध में खिलाफ एक रैली के दौरान कलीम उद्दीन नाम के व्यक्ति ने RSS के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए। आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।भाजपा ने टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ IPC की कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। कोर्ट ने पहले उन्हें को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था, लेकिन बाद कोर्ट ने रिमांड ऑर्डर वापस लेते हुए उन्हें बेल दे दी। टी राजा ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। बयान के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

.

Recent Stories