Tuesday, December 9, 2025

थाने में ASI ने लगाई फांसी:कल तक सामान्य व्यवहार कर रहे थे, आज खिड़की से लटका मिला शव; सफाईकर्मी ने देखी लाश

गरियाबंद जिले में पुलिस स्टेशन में ASI ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वे कल तक सामान्य व्यवहार कर रहे थे। बातचीत में भी दूसरे पुलिसकर्मियों को कुछ एहसास नहीं हुआ था। अब बुधवार सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला है। सुबह सफाई कर्मचारी सफाई करने बैरक में गया था। उसी दौरान उसने उनका शव देखा है। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। मामला मैनपुर थाने का है।

मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के रहने वाले ASI शंकरलाल सिदार(58) 1 नवंबर 2021 से मैनपुर थाने में पदस्थ थे। वो थाने के ऊपर बने बैरक में ही दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ रहते थे। इन दिनों उनके साथ रहने वाले पुलिसकर्मी छुट्‌टी पर गए हुए हैं। मंगलवार को भी शंकरलाल काम पर थे। उस दौरान वे सबसे सामान्य बातचीत कर रहे थे। उनके साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनसे बातचीत में ऐसा लगा ही नहीं कि उन्हें कोई दिक्कत है। अचानक उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया।

.

Recent Stories