रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. गुरुवार को 75 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. आज 449 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं. आज एक भी मौत नहीं हुई है. छग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 4.47 प्रतिशत हो गई है.
प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 2332 हो गई है. प्रदेश में आज 1,679 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 18 जिलों से 75 संक्रमित पाए गए. सबसे ज्यादा रायपुर में 14, रायगढ़ में 12, दुर्ग में 11, बिलासपुर में 8, महासमुंद में 4 नए मरीज मिले हैं.



