हाथियों का आतंक, दो और ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है. हाथियों ने दो ग्रामीणों को और कुचलकर मार डाला. एक ही दिन में अलग-अलग समय में हाथियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है. यह घटना मानपुर ब्लॉक के भैंसबोड इलाके में हुई. घटना के बाद क्षेत्र में डीएफओ समेत बड़े वन अफसर पहुंचे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, भैंसबोड निवासी संतराम मंडावी और रामभरोसा को हाथियों ने कुचलकर मार डाला. घटना के बाद ग्रामीणों का शव जंगल में पड़ा रहा, जिसे वन विभाग व पुलिस की टीम ने गांव लाया. घटना के बाद से भैंसबोड में पुलिस व वन विभाग के बड़े अधिकारी मौजूद हैं.

.

Recent Stories