तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रामपुर चौकी क्षेत्र में भुलसीडीह के मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा । तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो जवान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें एक की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दोनों जवान 13वीं बटालियन के हैं और वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। दोनों बाइक में सवार होकर कोरबा की ओर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मारा और बाइक सवार दोनों जवान सड़क किनारे फेंका गए।

इस घटना में प्रधान आरक्षक केशव नेताम के सिर पर गंभीर चोंट लगने से मौके पर उनकी मौत हो गई, जो बाइक के पीछे बैठा हुआ था। वहीं मनीष बंजारे बाइक चला रहा था, जिसे गंभीर चोटें आई है और उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर चौकी पुलिस, बटालियन के कमांडर छोटू कुमार गुप्ता, पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और ये जानने में जुटी है कि हादसा कब और कैसे हुआ है।

.

Recent Stories