Saturday, February 14, 2026

मनरेगा के कार्यो में लापरवाही , सात रोजगार सहायक बर्खास्त

कोरबा। जिले के जनपद पंचायत करतला क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में पदस्थ सात रोजगार सहायकों को महात्मा गाँधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्यो में लापरवाही बरतने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के कारण जनपद पंचायत करतला के 7 ग्राम रोजगार सहायकों को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि रानू साहू कलेक्टर कोरबा द्वारा जिले में शासकीय कार्यों में कसावट लाने के लिए कठोर कार्यवाही की जा रही है,उन्होंने अधिकारियो,कर्मचारियों को पूर्व में निर्देशित किया है कि अपने कर्तव्यों,कार्यालयीन दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से किया जाये,शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला ने प्रतिवेदित प्रस्तुत करते हुए कार्यवाही की मांग किया था कि रंजीत सिंह रोजगार सहायक -ग्राम पंचायत भैसामुड़ा,क्षत्रपाल सिंह वरकरे रोजगार सहायक सलिहाभाटा, चंद्रमणि राठिया रोजगार सहायक बोतली, गोपाल प्रसाद रोजगार सहायक कोटमेर, संतोष कुमार चौहान रोजगार सहायक चैनपुर, भोलाराम कश्यप रोजगार सहायक घाठाद्वारी, अनूप दुबे रोजगार सहायक सरगबुंदियाँ के द्वारा मनरेगा के कार्यो में रूचि नही ली जा रही है । जिससे योजना का लाभ ग्रामीणों नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही रोजगार सहायक बिना किसी सुचना के जनपद पंचायत में होने वाली समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहते हैं। रोजगार सहायकों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने पर मोबाइल बंद कर लिया जाता है । रोजगार सहायकों की लापरवाही पूर्ण रवैये के कारण उन्हें शोकाज नोटिस भी जारी किये गये थे। उसके बाद भी उनके व्यवहार में परिवर्तन नही आया और न ही अपनी कार्यशेली में सुधार किया गया.इस वजह से उक्त सातों रोजगार सहायकों को 07 फरवरी 202 2 को रोजगार सहायक के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। वही सभी जनपद पंचायतों में रोजगार सहायकों की शासकीय कार्यों के प्रति लगातार लापरवाही देखने को मिल रहे थे। वही आने वाले दिनों में अन्य जनपद पंचायतों से भी रोजगार सहायकों के ऊपर कार्यवाही होना तय माना जा रहा है।
———–

.

Recent Stories