हेराल्ड केस में सभी नेताओं ने वोरा का नाम लिया:कहा- वित्तीय फैसले मोतीलाल वोरा लेते थे, लेकिन इसका सबूत नहीं दे सके

नेशनल हेराल्ड केस में सभी कांग्रेस नेताओं ने वित्तीय लेनदेन की जानकारी से अपना पल्ला झाड़ लिया है। ED सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल तक ने कहा कि लेनदेन से जुड़ा हर फैसला मोतीलाल वोरा लेते थे। हालांकि, वे इसका सबूत नहीं दे सके।

जांच में ED को कई फर्जी कंपनियां मिलीं
कांग्रेस नेता मल्लिार्जुन खड़गे यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एक मात्र कर्मचारी हैं। ऐसे में ED के पास पूछताछ के लिए खड़गे को बुलाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच के दौरान ईडी को कई फर्जी कंपनियां मिलीं। जिनसे यंग इंडिया का लेनदेन होता था। ईडी को कंपनी के 90 करोड़ की लेनदेन पर शक है।

खड़गे से ईडी ने 8 घंटे पूछताछ की
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से 8 घंटे पूछताछ की थी। जांच एजेंसी ने उनसे यंग इंडिया के ऑफिस में ही पूछताछ की। पूछताछ दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुई। इस दौरान ऑफिस की तलाशी भी ली गई।

.

Recent Stories