CG में आज 658 मरीज मिले, दो की मौत, रायपुर में सबसे ज्यादा 162 केस

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा. लगातार केस बढ़ रहे हैं. शनिवार को 658 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. वहीं धमतरी और कोरबा में एक-एक मरीज की मौत हुई है. आज 492 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं. छग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 6.44 प्रतिशत हो गई है. प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 3440 हो गई है.

प्रदेश में आज 10,216 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 26 जिलों से 658 संक्रमित पाए गए. सबसे ज्यादा रायपुर में 162 मरीज मिले हैं. दुर्ग से 93, राजनांदगांव से 66, धमतरी से 51, रायगढ़ से 43, बालोद से 30, महासमुंद से 29, बिलासपुर से 27 नए मरीजों की पहचान हुई है.

.

Recent Stories