बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें (FD Rates) बढ़ा दी हैं. 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर ब्याज दरों में वृद्धि की गई है. नई ब्याज दरें 28 जुलाई, 2022 से लागू हो गई हैं.
नई दरों के मुताबिक यह बैंक अपने आम ग्राहकों को 3 परसेंट से 5.50 परसेंट और सीनियर सिटीजन को 3.50 परसेंट से 6.50 परसेंट तक ब्याज दे रहा है. रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद एफडी की दरों में वृद्धि देखी जा रही है. दूसरी ओर, रेपो रेट बढ़ने से रिटेल लोन महंगे हुए हैं. होम लोन आदि की ईएमआई बढ़ गई है.
बैंक ने 7 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 2.80 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.00 प्रतिशत और 46 दिनों से 180 दिनों में में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 3.70 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.00 प्रतिशत कर दिया है. 181 दिनों से 270 दिनों तक की डिपॉजिट पर कस्टमर्स को अब 4.65 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. इसमें 35 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की गई है.
271 दिनों और उससे अधिक और 1 वर्ष से कम की अवधि में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर ग्राहकों को अब 4.65% की दर से ब्याज मिलेगा. यह दर पहले 4.40 प्रतिशत थी. 1 साल में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 5.30% कर दी गई है, जो पहले पहले 5 फीसदी थी. इसमें 30 bps की बढ़ोतरी की गई है.
1 साल से अधिक से 2 साल तक की अवधि में मैच्योर होने वाली FD पर 5.45 फीसदी की ब्याज दर मिलती रहेगी.
दो साल से अधिक और तीन साल तक मैच्योर होने वाली FD पर 5.50 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता रहेगा. वहीं, तीन साल से अधिक और दस साल तक मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 5.35 से बढ़कर 5.50 प्रतिशत हो गई है.


