दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज:विदेश से लौटा, संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था, रिपोर्ट का इंतजार

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है, जिसे LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। मरीज के सैंपल को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेज दिया गया है। हालांकि, अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।

LNJP अस्पताल में ही पहले से दिल्ली में मिले एक मरीज का इलाज चल रहा है। 34 साल का मरीज मनाली में एक पार्टी में शामिल होकर लौटा था। 24 जुलाई को लक्षण मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। साथ ही इसके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान भी गई और उन्हें भी आइसोलेट किया गया।

  • उत्तराखंड में डेंगू और मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे लोगों पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है, जो केरल या प्रभावित देशों से राज्य पहुंच रहे हैं।
  • दिल्ली आने वाले संदिग्ध मरीजों को LNJP अस्पताल भेजा जाएगा, जहां मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए अलग से वॉर्ड बनाया गया है।
  • UP में भी मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि पड़ोसी राज्यों में केस मिलने के बाद सतर्क रहने की जरूरत है।
  • MP में भी हेल्थ मिनिस्टर प्रभु राम चौधरी ने अलर्ट जारी कर दिया है।
  • बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स को लेकर सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
.

Recent Stories