Tuesday, February 17, 2026

CG Breaking News : चलती कार में भड़की आग, शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही

अंबिकापुर से बिलासपुर जा रही थी कार, पेड़ से टकराकर रुकी

जानकारी के अनुसार, कार अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन चोटिया के पास जंगल के बीच पहुंचा, बोनट से लपटें निकलने लगीं। चालक के कूदने के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे उतर गई और एक पेड़ से टकराकर रुक गई। पेड़ से टकराने के बाद आग और भी विकराल हो गई। कुछ ही मिनटों में पूरी कार लोहे के ढांचे में तब्दील हो गई। हादसे का प्राथमिक कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

“गाड़ी चलते-चलते अचानक गर्म हुई और धुआं निकलने लगा। मुझे संभलने का मौका नहीं मिला, बस दरवाजा खोलकर बाहर कूद गया। देखते ही देखते मेरी आंखों के सामने कार खाक हो गई।”
— प्रत्यक्षदर्शी चालक

.

Recent Stories