पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बांधी के बिगड़े बोल, कहा- गांजा और भांग पीने वाले लोग नहीं करते हत्या और बलात्कार

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, मस्तूरी से विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी ने शराबबंदी पर विवादित बयान दिया है. कृष्णमूर्ति बांधी के अनुसार छत्तीसगढ़ में लोगों को शराब की जगह भांग एवं गांजा की ओर आगे बढ़ना चाहिए. इतना ही नहीं गांजा एवं भांग की ओर जनता को ले जाने के लिए उन्होंने शराबबंदी के लिए बनी विधानसभा समितियों को भी कार्य करने को कहा है. जिसके बाद सीएम भूपेश ने कृष्णमूर्ति बांधी के बयान को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लिया है.

बता दें कि, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं मस्तूरी से विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी जिले का पर्यटन स्थल कबीर चबूतरा में जश्न- ए-जायका फेस्टिवल के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल शराबबंदी लागू नहीं करने के सवाल का जवाब देते हुए मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि शराब की जगह गांजे एवं भांग का सेवन करने के लिए लोगों को कह दिया.

आगे कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि 27 तारीख को हम विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं. इस दिन इन सब मामलों में वृहद चर्चा भी होगी. मैंने विधानसभा में अध्यक्ष से अपनी एक भावनात्मक बात कही थी. मैंने कहा था कि जो बलात्कार झगड़ा हो रहा है वह कहीं ना कहीं शराब की वजह से हो रहा है. मैंने विधानसभा में भी कभी पूछा था कभी भांग खाने वाले ने किसी से लड़ाई, झगड़ा, हत्या और बलात्कार किया हो तो बता दें.

 

.

Recent Stories