Tuesday, February 17, 2026

अज्ञात वाहन ने 3 युवकों को कुचला…मौत:टक्कर से 20 फीट दूर गिरे बाइक सवार, सिर फूटा; बलौदाबाजार में शादी के लिए लड़की देखने गए थे

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नेशनल हाईवे 130 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। किसी का सिर फट गया है तो किसी के सीने पर गंभीर चोट है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक तुरकीनडीह गांव के रहने वाले थे। शादी के लिए लड़की देखकर वापस लौट रहे थे, तीनों के नशे में होने की बात सामने आई है। इनके साथ अन्य साथी भी थे। जो आगे निकल गए। ये तीनों सेल गांव के पास हादसे का शिकार हो गए।

सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

मृतकों में ये शामिल

  1. रथराम केंवट, 53 सालदूरदशी केवंट, 65 सालफिरतु केंवट, 38 साल

जानिए कैसे और कब हुआ हादसा ?

दरअसल, 29 जनवरी को 3 युवक शादी के लिए लड़की देखने के लिए गए थे। वह लड़की देखने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी छाछी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि 20-30 फीट दूर जाकर युवक गिरे।

इस दौरान तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई। सिर फटने से खून ज्यादा बह गया है, जिससे युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन और ड्राइवर मौके से भाग निकले। सड़क पर खून ही खून बिखरा पड़ा है।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

हादसे के तुरंत बाद, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आज पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि वे घटनास्थल के CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि हादसा तेज़ रफ़्तार और अंधेरे में लापरवाही के कारण हुआ। जांच अभी जारी है।

शराब के नशे में थे तीनों

कसडोल पुलिस थान प्रभारी अजय झा के मुताबिक, तीनों मृतक शराब के नशे में धुत थे और भी साथी उनके साथ आए थे जो आगे निकल गए। ये लोग शराब पीने शराब भट्टी चले गए और शराब पीने के बाद जब निकले तो हादसे का शिकार हो गए। तीनों के शव अलग अलग जगहों पर दूर सड़क और खेतों में पड़े मिले।

.

Recent Stories