Wednesday, February 4, 2026

टेबल पर नोटों का ढेर और सामने TMC नेता, कैश से भरे थैले वाला VIDEO वायरल; भाजपा का बड़ा हमला

पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप पर विवाद हो गया है। एक टेबल पर नोटों का ढेर दिख रहा है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सामने टेबल के दूसरी तरफ 4-5 लोग बैठे हैं।

एजेंसी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे TMC नेता मोहम्मद गियासुद्दीन मंडल हैं। वे नॉर्थ 24 परगना जिले की बारासात-1 पंचायत समिति के उपाध्यक्ष हैं। वीडियो में उनके साथ स्थानीय बिजनेसमैन रकीबुल इस्लाम बैठे हैं। क्लिप में TMC नेता फोन पर बंगाली भाषा में किसी से बात करते दिख रहे हैं।

दूसरी तरफ से एक व्यक्ति की आवाज आती है। वह TMC नेता से पूछता है- खरीदारी कैश में होगी या फाइनेंस पर। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति नायलॉन बैग (थैला) लेकर आता है और टेबल पर रख देता है। उस थैले में भी नोटों के बंडल हैं। TMC नेता मंडल थैला अपने पास रख लेते हैं।

.

Recent Stories