CG: दुर्ग रेलवे स्टेशन में हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आया ऑन-ड्यूटी रेलवे टेक्नीशियन, मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेशन परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक रेलवे टेक्नीशियन मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से रेलवे कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, टेक्नीशियन स्टेशन यार्ड क्षेत्र में अपने नियमित कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान मालगाड़ी की आवाजाही के समय यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और जीआरपी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

.

Recent Stories