टीएस सिंहदेव के इस्तीफ़े के बाद सियासी उबाल तेज: राज्य सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी BJP ! पूर्व CM रमन बोले- सरकार ने खो दिया विश्वास

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने शनिवार को पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है, तब से सियासी उबाल तेज है. छत्तीसगढ़ BJP लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. इसी कड़ी में बीजेपी ने बड़ा दावा किया है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के खिलाफ बीजेपी जल्द अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि पार्टी तय करेगी तो अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा. सिंहदेव ने सरकार में मंत्री रहते हुए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रकट किया है. इस सरकार को एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है.

वहीं धरमलाल कौशिक ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर कहा कि सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है. जनता से वादाखिलाफी की गई है. सरकार को जनता से किए वादों को याद दिलाने की जरूरत है. बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी.

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत मंत्री के पद से 4 पन्नों का इस्तीफा पत्र जारी था. उन्होंने इस्तीफे पर लिखा था कि APO की पदस्थापना मेरे अनुमोदन के बगैर कर दी गई, जो मुझे स्वीकार नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास का प्रदेशवासियों को लाभ नहीं मिलने समेत कई मामलों को जिक्र था.

.

Recent Stories