भारत में कोरोना टीकाकरण का ‘दोहरा शतक’, 18 महीने में 200 करोड़ वैक्सीन डोज का कीर्तिमान

नई दिल्ली  Corona Vaccination: देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के बीच अब तक कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को दी। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने देश के हेल्थकेयर वर्कर्स और लोगों को बधाई दी है।

भारत ने 200 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। भारत जैसे देश में ये लक्ष्य आसान नहीं था मगर बेहतर मैनेजमेंट से ये लक्ष्य हासिल किया। पिछले साल 16 जनवरी को कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। कोविन पोर्टल मुताबिक, भारत रविवार को दोपहर करीब 12 बजे कोरोना टीकाकरण के 200 करोड़ डोज के लक्ष्य को पूरा किया।

.

Recent Stories