Neeteesh Kumaar Shapath : नीतीश सरकार में युवा ताकत की एंट्री, कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश पर सबकी नजर

Neeteesh Kumaar Shapath , पटना। बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। नीतीश कुमार 25 साल में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। गुरुवार सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय नेता और हजारों की संख्या में आमंत्रित लोग शामिल होंगे।

120 Bahaadur : भारत की सबसे साहसी लड़ाई पर बनी ‘120 बहादुर’, रक्षा मंत्री ने की सराहना

दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ

इस बार नीतीश सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं—

  • सम्राट चौधरी

  • विजय कुमार सिन्हा

दोनों नेताओं के साथ ही मंत्रिपरिषद में बड़े पैमाने पर नए चेहरे शामिल किए जाएंगे।

कुल 18 मंत्री ले सकते हैं शपथ

मंत्रिमंडल विस्तार को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक कुल 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

  • जदयू: 7 मंत्री

  • भाजपा: 8 मंत्री

  • लोजपा (आर), रालोमो और हम: 1-1 मंत्री

इनमें रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का नाम प्रमुख तौर पर चर्चा में है।

प्रेम कुमार होंगे नए स्पीकर

विधानसभा अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। उनके नाम पर एनडीए ने सहमति बना ली है।

गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, एसएसबी और विशेष सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की गई है।

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य की बागडोर अपने हाथ में लेने जा रहे हैं, और सभी की नजरें उनकी नई टीम और अगली राजनीतिक रणनीतियों पर टिकी हैं।

.

Recent Stories