Kusmunda displaced कोरबा, कुसमुण्डा, 21 अक्टूबर: एसईसीएल (SECL) कुसमुण्डा क्षेत्र के भू-विस्थापित परिवारों ने अपनी भूमि के बदले रोजगार और उचित मुआवजे की मांग को लेकर एक अभूतपूर्व और आक्रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया है। अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापितों ने सीजीएम सचिन ताना जी पाटिल के प्रति अपना गहरा गुस्सा जाहिर किया।
अनोखी दिवाली: छायाचित्र की पूजा और चप्पल से विरोध
दीपावली के दिन, विस्थापितों ने सीजीएम ऑफिस के मुख्य द्वार पर बिना अन्न-जल ग्रहण किए धरना जारी रखा। विरोध का तरीका चौंकाने वाला रहा: प्रदर्शनकारियों ने माता लक्ष्मी की जगह सीजीएम सचिन ताना जी पाटिल के छायाचित्र की पूजा-अर्चना की और फिर न्याय न मिलने का गुस्सा दिखाते हुए उस तस्वीर पर चप्पल से बरसात कर दी। इस अनूठी और चर्चा में रही दिवाली के बाद भी प्रदर्शन आज भी जारी है।
Swamp Suture :दमकल कर्मियों ने समय रहते पाया आग पर काबू
इस आंदोलन को ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपूरन कुलदीप और अन्य पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया है।


