पिकअप पलटी, 12 लोग घायल, 2 गंभीर:दशगात्र में शामिल होने जा रहे थे, बाइक को ओवरटेक करने के चलते हादसा

कोरबा में हुए सड़क हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी पिकअप में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान पिकअप के अनियंत्रित होने के चलते ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पिकअप ड्राइवर बाइक को ओवरटेक करना चाह रहा था। जिसके चलते पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।

मसान गांव के ही 25 लोग एक पिकअप में सवार होकर रविवार सुबह के वक्त जांजगीर जा रहे थे। सभी जांजगीर के रेड़ा गांव दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। पिकअप अभी मड़वारानी से आगे भेलवगुड़ी के पास पहुंची थी। उसी वक्त एक बाइक सवार भी तेज गती मे निकल रहा था। ड्राइवर उसे ही ओवरटेक करना चाह रहा था। मगर रास्ता खराब होने के कारण पिकअप तेज से एक गड्‌ढे में जा घुसी। फिर अनियंत्रित होकर पलट गई।

.

Recent Stories