गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार, 26 मंत्री जल्द शपथ लेंगे

गांधीनगर, 17 अक्टूबर 2025। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में नई कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इस बार 26 मंत्री शपथ लेंगे, जिसमें 3 महिलाएं शामिल हैं।

मंत्रिमंडल का सामाजिक विवरण इस प्रकार है:

  • 8 OBC, 3 SC, 4 ST, और 3 महिलाएं

  • CM समेत 8 मंत्री पटेल समाज से

  • इस बार 19 नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं

इससे पहले गुरुवार को सभी 16 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस फेरबदल में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भी मंत्री बनाया जा रहा है।

विशेष बात यह है कि यह भूपेंद्र पटेल का तीसरा मंत्रिमंडल होगा। उन्होंने पहली बार सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री पद संभाला था, तब विजय रूपाणी को हटाकर उन्हें सीएम बनाया गया। इसके बाद दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद तीसरी बार सीएम बने और 16 विधायक मंत्री बने।

राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के चलते इस मंत्रिमंडल विस्तार को अहम माना जा रहा है। नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में नई कैबिनेट को शपथ दिलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनुमान है कि निर्वर्तमान मंत्रिपरिषद के एक-दो चेहरों की पदोन्नति सहित वापसी भी नई मंत्रिपरिषद में हो सकती है।

.

Recent Stories