मेरठ Fire In chemical factory मेरठ में शनिवार को देर रात केमिकल्स फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। आग की लपटे आसमान तक उठने से आसपास के मकान भी आग के खतरे में आ गए है। आसपास की सभी फैक्ट्री भी खाली कराई जा रही है। सूचना के काफी देर बाद पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां आग पर काबू नहीं कर पा रही है। उसके बाद बाकी गाड़ियों को भी बुलवाया जा रहा है। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी लगा दिया है। फैक्ट्री के अंदर आग लगने से करोड़ों के नुकसान अनुमान लगाया जा रहा है।


