श्रीलंका में संकट:PM विक्रमसिंघे के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने उनके घर में आग लगाई, राष्ट्रपति राजपक्षे भागे

इससे पहले शनिवार दोपहर आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा कर लिया। राजपक्षे प्रेसिडेंट हाउस छोड़कर भाग गए हैं। वे कहां हैं, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं हैं। वह श्रीलंका में हैं भी या नहीं, यह भी साफ नहीं है।

 

राष्ट्रपति भवन पर जनता के कब्जे के बाद दबाव बढ़ा तो प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इस्तीफे से पहले PM ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी, जिसमें असेंबली स्पीकर महिंदा यप्पा अभयवर्धने को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव रखा। श्रीलंकाई संविधान के अनुसार- राष्ट्रपति इस्तीफा दे, तो स्पीकर एक महीने के लिए अंतरिम राष्ट्रपति बन सकते हैं।

.

Recent Stories