शिक्षा व्यवस्था सुधारने शिक्षकों का किया जाएगा मोटिवेशन, आज से शिक्षकों का संलग्नी करण होगा समाप्त, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा धारियों पर होगी कार्यवाही, कोरबा कलेक्टर ने

कोरबा :- आज प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में नव पदस्थ कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने अपनी प्राथमिकताओं को फोकस करते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा और ग्रामीण महिला समूह को आगे लाने पर रहेगा फोकस, पत्रकारों द्वारा पूछे गए शिक्षा के क्षेत्र के सवाल पर कलेक्टर संजीव झा ने कहा कोई भी स्कूल अच्छा होता है शिक्षकों से, शिक्षकों की मॉनिटरिंग से ज्यादा उनको मोटिवेशन करने की जरूरत है यह एक बहुत बड़ा टास है, क्वालिटी एजुकेशन शिक्षा व्यवस्था में एक बहुत बड़ा चैलेंज है स्कूल बनाना आसान है शिक्षकों की नियुक्त करना आसान है लेकिन एक टीचर को इसके लिए मोटिवेशन करना कि जब तक आप स्कूल में हैं तब तक आप पूरे समय अच्छे मन से विद्यादान कीजिए यह कठिन है लेकिन हम लोग उनको मोटिवेशन कर शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की कोशिश करेंगे, स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षकों के लिए एक मैसेज है कि आप यहां अच्छी शिक्षा दे सकते हैं तो इन सरकारी स्कूलों में क्यों नहीं दे सकते जरूरत है शिक्षकों को मोटिवेशन करने की । वही शिक्षकों के संलग्नी करण के सवाल पर कलेक्टर ने कहा संलग्नी करण पर पहले ही स्पष्ट आदेश हैं उस आदेश का अनुसरण करते हुए आज से ही शिक्षकों का संलग्नी करण समाप्त किया जाएगा । वही पत्रकारों के द्वारा पूछे गए भू विस्थापितों की समस्याओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि भू विस्थापितों को चिन्ह अंकित कर उन्हें नौकरी दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा इस विषय में एसईसीएल के अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित भू विस्थापितों को चिन्ह अंकित किया जाएगा । कोरबा जिले में प्रदूषण के मामले पर उन्होंने कहा सिगड़ी से ज्यादा प्रदूषण उद्योगों की चिमनिया से होता है इसके विषय में एनजीटी के कुछ नियम बनाए गए हैं संभवत इसका पालन भी हो रहा होगा जिस पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर इस विषय को गंभीरता से लिया जाएगा, जिले में सड़कों की हालत पर भी नजर रहेगी । डीएमएफ की राशि के पारदर्शिता के सवाल पर बोले डीएमएफ की राशि से स्वीकृत हुए कार्यों की जानकारी पत्रकारों को प्रदान की जाएगी ।

 

 

 

.

Recent Stories