रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल ने बड़ी कार्रवाई की है. डॉक्टर अजित लहरिया के पंजीयन को निलंबित कर दिया है. सुनवाई में उपस्थित नहीं होने के कारण कार्रवाई की गई है.
छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर राजिम वाले ने बताया कि नारायणा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर अजित लहरिया के विरूद्ध प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कार्यालय मे शिकायत दर्ज कराई थी.
काउंसिल के दो बार आहूत किए बैठक में डॉक्टर अजित लहरिया को आमंत्रित किया गया था, जिसमें वह उपस्थित नहीं हुए. डॉक्टर अजित लहरिया ने काउंसिल के आदेश की अवहेलना एवं अवमानना की.


