Monday, December 8, 2025

CM भगवंत मान आज दूसरी बार दूल्हा बनेंगे:16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के साथ चंडीगढ़ में फेरे लेंगे, शादी में सिर्फ परिवार शामिल होगा

पंजाब के CM भगवंत मान (48) का गुरुवार को दूसरा विवाह है। वह हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर (32) के साथ सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में फेरे लेंगे। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा अरविंद केजरीवाल का परिवार भी शामिल होगा।

भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से उनका 2015 में तलाक हो गया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं। जो मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। परिवार की मानें तो गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया।

भगवंत और गुरप्रीत की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय मान संगरूर से सांसद थे। वे मान के CM पद के शपथ समारोह में भी दिखाई दी थीं।

CM मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से रिश्ते राजनीति की वजह से खराब हुए थे। 2014 में उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने प्रचार भी किया था। हालांकि, अगले ही साल रिश्ते बिगड़ने लगे। CM मान का कहना था कि वह परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। परिवार और पंजाब में से उन्होंने पंजाब को चुना। जिसके बाद 2015 में उनका तलाक हो गया। पत्नी बेटा-बेटी को लेकर अमेरिका चली गई।

.

Recent Stories