Wednesday, February 11, 2026

हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस: नव्या मलिक और अयान परवेज की रिमांड बढ़ी

रायपुर: हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में गिरफ्तार इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक और उसके साथी अयान परवेज को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब पुलिस इन दोनों से और अधिक पूछताछ कर इस नेटवर्क की गहराई तक जाने की कोशिश करेगी।

बीजेपी और जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध

नए खुलासों की उम्मीद

पुलिस के मुताबिक, पिछली रिमांड में नव्या और अयान ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनसे कई बड़े नामों के सामने आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का कनेक्शन राजनेताओं, अफसरों के बेटों और एक शराब कारोबारी के पुत्र से भी है। पुलिस ने नव्या का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच चल रही है।

पाकिस्तान तक जुड़े तार

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि ड्रग्स का यह नेटवर्क सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों से भी जुड़े हैं। पुलिस को नव्या की व्हाट्सएप चैट और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच से 600 से अधिक लोगों के ड्रग्स लेने की जानकारी मिली है।

सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग का एंगल

इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी अयान परवेज के मोबाइल से नव्या समेत कई अन्य लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस ड्रग्स नेटवर्क में सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग का भी एंगल शामिल है। पुलिस को संदेह है कि इन वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करके भी लड़कियों से ड्रग्स तस्करी का काम कराया जाता था।

इस मामले में अभी और भी कई गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में कई और बड़े खुलासे होंगे।

.

Recent Stories