रूस के दक्षिणी गणराज्य दागेस्तान में एक बड़ा हादसा हुआ है। वहां एक भीषण विस्फोट में कम से कम 40 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना माखाचकला शहर के पास एक पेट्रोलियम डिपो में हुई, जिसके बाद दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दीं।
डिप्टी कलेक्टर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, दुष्कर्म केस में गिरफ्तारी कभी भी संभव
स्थानीय इमरजेंसी सेवाओं के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक गैस स्टेशन पर आग लगने के बाद हुआ, जिससे वहां एक बड़ा विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। चश्मदीदों के मुताबिक, आसमान में काले धुएं का गुबार और आग की ऊंची-ऊंची लपटें साफ दिखाई दे रही थीं।
इस घटना में घायलों की संख्या 40 से अधिक बताई जा रही है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
दागेस्तान के प्रमुख सर्गेई मेलीकोव ने इस घटना को एक बड़ा हादसा बताया है और कहा है कि प्रशासन घायलों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है। अधिकारियों ने भी लोगों से उस जगह से दूर रहने की अपील की है ताकि बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए। फिलहाल, विस्फोट के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।


