Saturday, February 14, 2026

मोजो-मशरूम फैक्ट्री में कर्मचारियों को रॉड से पीटा:मशरूम मांगने पर सुपरवाइजर ने की पिटाई

रायपुर के मोजो मशरूम फैक्ट्री में एक बार फिर विवाद हुआ है। जहां शनिवार (9 अगस्त) की रात एक कर्मचारी ने खाने में मशरूम की सब्जी मांगी तो सुपरवाइजर ने देने से मना कर दिया फिर मारपीट हो गई। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

कर्मचारी मयंक वर्मा ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर आशिक ने सब्जी नहीं दूंगा बोलकर पहले गाली दिया फिर रॉड से मारा, जिससे उसके दाहिने हाथ की हथेली में चोट आई है। वहीं कर्मचारी के साथी भी इस घटना में घायल हुए हैं। मारपीट में सुपरवाइजर के साथी भी शामिल थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। मामले में आगे जांच जारी है। बता दें कि 1 महीने पहले ही इस फैक्ट्री में बंधक बनाए गए 97 मजदूरों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर छुड़वाया था। कंपनी पर आरोप था कि 18 घंटे काम करवाते और कच्चा खाना देते थे। जिसके बाद 4 ठेकेदारों पर FIR हुई थी।

.

Recent Stories