कलकत्ता हाई कोर्ट ने शर्मिष्ठा पनोली को दी अंतरिम जमानत, जानें सुनवाई में क्या कुछ हुआ

कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए लॉ की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत दे दी है। बता दें कि शर्मिष्ठा को हाल ही में कलकत्ता पुलिस द्वारा आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले हुई सुनवाई में कोर्ट ने शर्मिष्ठा पनोली को जमानत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, कोर्ट ने गुरुवार को पनोली को अंतरिम जमानत दे दी।

22 वर्षीय लॉ छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को कलकत्ता पुलिस ने बीते 30 मई की रात गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 31 मई को कोर्ट ने पनोली को 14 दिनों के लिए 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। शर्मिष्ठा पनोली पर एक वीडियो में इस्लाम के अपमान का आरोप लगा था। हालांकि, आलोचनाओं के बाद पनोली ने इस वीडियो को हटा दिया था और माफी भी मांगी थी।

.

Recent Stories