PM मोदी का शक्ति प्रदर्शन: पावर प्लांट का शिलान्यास, नीतीश और सम्राट संग रोड शो कर पहुंचे मंच तक

सासाराम।’ PM मोदी बिहार के सासाराम के दुर्गाडीह में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 48,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

परियोजनाओं में औरंगाबाद के नबीनगर स्थित 2400 मेगावाट का सुपर थर्मल पावर प्लांट अहम है। इसकी लागत 29,900 करोड़ रुपए आएगी। इससे पहले PM खुली गाड़ी से CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM सम्राट चौधरी के साथ मंच तक पहुंचे।

PM की सभा में 6 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। पंडाल में ही करीब 4 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।12 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल बनाया गया है।

.

Recent Stories