Thursday, September 19, 2024

जबलपुर- नुंजा हाईवे रोड पर पलटा हाईवा, आटो में सवार 7 मजदूरों की मौत, 12 घायल

जबलपुर, 18 सितंबर। थाना मझगंवा अन्तर्गत आज शाम लगभग 4:40 बजे ग्राम मुंजी मुंजा हाईवे रोड पर लोडिंग आटो क्रमाक एमपी 20 एलबी 0237 मे पीछे से हाईवा क्रमांक एमपी 53 एचए 1986 ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुये टक्कर मारी जिससे लोडिंग आटो एवं हाईवा दोनों पलट गए। तथा लोडिंग आटो मे सवार उषा बाई उम्र 50 वर्ष, रानु कोल उम्र 19 वर्ष, करण कोल उम्र 20 वर्ष, शोभाराम उम्र 45 वर्ष चारों निवासी प्रतापपुर एवं भूरा कोल उम्र 03 वर्ष, शिवा कोल उम्र 18 वर्ष, कल्लू बाई उम्र 30 वर्ष तीनां निवासी मुंजी खमरिया की मृत्यु हो गयी तथा दिलीप कोल उम्र 30 वर्ष, चंदभान कोल उम्र 40 वर्ष, मंगो बाई कोल उम्र 28 वर्ष, कोठारी कोल उम्र 55 वर्ष, कन्हैया कोल उम्र 14 वर्ष, राधिका कोल उम्र 7 वर्ष, सरस्वती बाई कोल उम्र 25 वर्ष, राजेश कोल उम्र उम्र 36 वर्ष, राजन कोल उम्र 9 वर्ष, गज्जो बाई कोल उम्र 38 वर्ष, बहोरी कोल उम्र 45 वर्ष, करण गोटिया उम्र 24 वर्ष सभी निवासी प्रतापपुर के घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु सिहोरा अस्पताल भिजवाया गया है।

 

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से सिविल अस्पताल सिहोरा पहुँचकर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने भेंट की और उनकी कुशलक्षेम जानी। विधायक सन्तोष वरकड़े, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह एवं पूर्व विधायक दिलीप दुबे भी उनके साथ थे। इस मौके पर कलेक्टर नेदु र्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों से भी मिले।

.

Related Posts

Comments

Recent Stories