Friday, February 20, 2026

6 स्कूलों में फैला कोरोना, जानिए आप अपने स्कूल जाने वाले बच्चों को संक्रमण से कैसे बचा सकते हैं

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। एक हफ्ते में गुजरात में 89%, हरियाणा में 50% और दिल्ली में 26% तक मामले बढ़ चुके हैं। गाजियाबाद और नोएडा के कई स्कूलों में स्टूडेंट्स और टीचर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार यानी 13 अप्रैल को नए मामले सामने आने के बाद नोएडा और गाजियाबाद के 6 प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले 26 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस वजह से 18 अप्रैल तक 5 स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

नोएडा में इससे पहले सोमवार को एक ही स्कूल के 13 स्टूडेंट्स और 3 टीचर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें सभी बच्चों की उम्र 8 से 18 साल बताई जा रही है। सबसे पहले संक्रमित होने वाले स्टूडेंट ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई थी।

स्कूल हर शिफ्ट के बाद इन जगहों को सैनिटाइज करवाए

  • प्ले ग्राउंड, लाइब्रेरी, लैब, जिम, कॉरिडोर और टॉयलेट।
  • क्लासरूम के दरवाजे, स्विच बोर्ड, ब्लैकबोर्ड और बेंच।

स्कूल मैनेजमेंट इन बेसिक सुविधाओं को जरूर रखे

  • हाइजीन नियमों को नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले करे।
  • क्लासरूम, लाइब्रेरी और स्टाफ रूम हवादार रखे।
  • स्कूल में जगह-जगह हैंड वॉश स्टेशन लगाए जाएं।
  • एक ‘सिक रूम’ बनाएं, जिसमें बेसिक दवाइयां रहें।
.

Recent Stories