Saturday, February 14, 2026

55 उपार्जन केंद्रों में जाम पड़ा है धान

कोरबा। जिले में धान खरीदी रिकॉर्ड स्तर पर हुई है। उठाव के मामले में भी जिला बेहतर स्थिति में है। 88 फीसदी से अधिक धान उठाव के बाद भी केंद्रों में लाखों क्विंटल धान जाम है। धान उठाव की गति बढ़ाने की जरूरत है। आए दिन मौसम में हो रहे बदलाव और बारिश की वजह से भीगने का खतरा बना हुआ है।
धान खरीदी समाप्त होते ही उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव सुस्त पड़ गया हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद अब तक एक भी उपार्जन केंद्र पूर्ण उठाव नहीं हो सका है। 55 उपार्जन केंद्रो में लाखो क्विंटल धान अब भी खुले आसमान के नीचे रखा है। मिलर्स के गोदाम धान से भरे होने के कारण उठाव में देरी हो रही है। इधर मौसमी मार के बीच जीरो शार्टेज में धान उठाव के दबाव को लेकर प्रबंधकों की चिंता बढ़ गई है।जिले में धान खरीदी की शुरूआत लेकर अंत तक मौममी उतार चढ़ाव का असर उपार्जन केंद्रों में रहा है। अब जबकि खरीदी समाप्त हो चुकी है ऐसे अब उठाव से बाकी रह गए धान पर मौसमी मार की चिंता उपार्जन केंद्र प्रबंधकों को सताने लगी है। पहली बार जिले में 17 लाख क्विंटल लाख से भी अधिक धान खरीदी का रिकार्ड बना है। जिला प्रशासन ने 15 लाख क्विंटल धान खरीदी का अनुमान लगाया था।

.

Recent Stories