Tuesday, February 17, 2026

अमेठी में पूर्व प्रधान सहित 4 की हत्या; घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया, कोतवाली इंचार्ज सहित 3 सस्पेंड

अमेठी में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान सहित 4 लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में पूर्व प्रधान, उनकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल हैं। मंगलवार देर रात दबंगों ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

Recent Stories