प्रदेश में 24 घंटे में मिले 35 नए मरीज, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में होगी मॉकड्रिल, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बढ़ते कोरोना (Corona) के बीच एक बार फिर अस्पतालों में मॉकड्रिल (Mockdrill) होगी। केंद्र ने सभी राज्यों को 10 और 11 अप्रैल को संसाधनों का आकलन करने को कहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग (health Department) ने सभी कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और अस्पताल के सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

माकड्रिल के दौरान अस्पतालों में बिस्तर क्षमता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन युक्त आइसोलेशन बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर सहित बेड की नियत संख्या उपलब्धता सुनिश्चित करना है। हॉस्पिटल में उपलब्ध मानव संसाधन जिसमें डॉक्टर नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, आयुष डॉक्टर, आशा सहित अन्य फ्रंटलाइन वर्कर की उपलब्धता का पता चलेगा।रविवार को प्रदेश में कोरोना (COVID-19) के 35 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 27 नए मरीज़ राजधानी भोपाल में मिले हैं, जिनमें 22 कमांडर सम्मेलन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। 35 नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 82 पहुंच गई है। एक्टिव केस भोपाल और इंदौर में सबसे ज्यादा है। फिलहाल राज्य के 11 जिलों में कोरोना वायरस एक्टिव है, जिसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, दतिया, सागर बड़वानी, नरसिंहपुर शामिल है।

.

Recent Stories