एमपी : रीवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर नीचे गिर गई. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
यह दुर्घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अमिलकी गांव के पास हुई. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चिकान टोला में रहने वाले पांच दोस्त कार से गोविंदगढ़ की तरफ जा रहे थे, कार की रफ्तार काफी तेज थी और अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर नीचे गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए.


