खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम:30 फीट गहराई पर फंसी, जेसीबी से की जा रही खुदाई; मौके पर पहुंचे अधिकारी

मध्य प्रदेश के छतरपुर में खेलते-खेलते तीन साल की बच्ची बोरवेल के गड्ढे में गिर गई। उसके 30 फीट की गहराई पर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। एनडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच रही है। जेसीबी से बोरवेल के पास खुदाई की जा रही है। हादसा बिजावर थाना क्षेत्र के लालगुवां गांव में रविवार का है। बच्ची की नाम नैंसी विश्वककर्मा है। उसका रेस्क्यू किया जा रहा है। बोरवेल में बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।बच्ची खेत में बने बोरवेल में गिर गई। शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच की घटना है। नैंसी की मां ने रोते हुए बताया कि पता ही नहीं चला वह कब बोरवेल में गिर गई। घटना के वक्त वह भी बेटी की साथ थीं। दूसरे बच्चे ने आवाज देकर बताया कि नैंसी बोरवेल में गिर गई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। बच्ची के पिता का नाम रवि विश्वकर्मा और मां का नाम रोहणी विश्वकर्मा है।

मौके पर बच्ची के परिजनों समेत ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। ग्रामीण भी रेस्क्यू में प्रशासन की टीम की मदद कर रहे हैं। साथ ही बच्ची के सकुशल बाहर निकलने की दुआ कर रहे हैं।

.

Recent Stories