Tuesday, December 9, 2025

25 राज्यों में बारिश से अब तक 218 मौतें:गुजरात में 24 घंटों में 14 की जान गई; भारी बारिश की वजह से ठाणे, नवी मुंबई में आज स्कूल बंद

महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल समेत देश के 25 राज्यों में बारिश हो रही है। गुजरात में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में अब तक 84 लोग मारे गए हैं। इस तरह बाढ़ और भूस्खलन जैसे हादसों में अब तक 218 लोगों की जान जा चुकी है।

तेलंगाना में बुधवार को रिकॉर्ड 68.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। छत्तीसगढ़ में 35.8 मिमी और महाराष्ट्र में 43 मिमी बारिश हुई। देश में अब तक औसत से 11% अधिक बारिश हो चुकी है।

भारी बारिश की वजह से गुरुवार को ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। उधर, मुंबई यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को होने वाले परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इनकी नई तारीखों का ऐलान बाद में होगा। हालांकि, मुंबई में आज स्कूल बंद नहीं किए गए हैं।

पिछले 24 घंटे: पूरे महाराष्ट्र में बुधवार को औसतन 43 मिमी बारिश हुई। गोंदिया में 15 श्रद्धालु उफनती वैनगंगा नदी के बीच स्थित एक मंदिर में फंस गए थे। उन्हें गुरुवार सुबह निकाल लिया गया। ये लोग गुरु पूर्णिमा पर पूजा करने पहुंचे थे। SDRF की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची थी। उधर,पालघर के वसई में भूस्खलन से पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई।

अगले 24 घंटे: महाराष्ट्र के मुंबई, कोंकण रीजन में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में इस दौरान रुक-रुककर बारिश होगी। वहीं, उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

.

Recent Stories