सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत 12 घायल:ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में हुई टक्कर, 2 गंभीर; मड़ई मेले में शामिल होने जा रहे थे

दुर्ग जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर हो गई है। जिसके चलते 2 लोग की मौत और 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार लोग मड़ई मेले में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया है। हादसा उतई थाना क्षेत्र में हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के सुपेला इलाके से स्कॉर्पियो में 16 लोग सवार होकर बटरेल में आयोजित मड़ई मेले में शामिल होने जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग शम के 5.30 बजे के आस-पास पाटन के सेलूद गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में ट्क्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही स्कॉर्पियो के ड्राइवर और उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए थे।

.

Recent Stories