2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद:विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को व्यापारिक संगठनों का साथ; उदयपुर की घटना का विरोध

उदयपुर में हुई घटना की आंच अब छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है। 2 जुलाई को रायपुर समेत प्रदेश भर में बंद का आवाहन किया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मिलकर इस बंद का आवाहन किया है। संगठन से जुड़े नेताओं का दावा है कि 2 जुलाई को पूरे प्रदेश को बंद करवाया जाएगा।

 जानकारी देते हुए बजरंग दल संगठन के नेता रवि वाधवानी ने बताया कि 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद रखा गया है। उदयपुर में हुई हिंसक घटना का विरोध जताने की मंशा के तहत प्रदेश को बंद कराया जा रहा है। इस दौरान तमाम व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। रवि ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का भी उन्हें साथ मिल रहा है, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से पूरा प्रदेश 2 जुलाई को बंद रहेगा।

गुरुवार को भी बस्तर संभाग के नारायणपुर , दंतेवाड़ा , जगदलपुर, सुकमा जैसे जिले बंद रहे। हिंदू संगठनों ने इन शहरों को बंद करवाया सड़कों पर हिंदू संगठन के नेता उतरे। जगदलपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए उदयपुर की घटना को अंजाम देने वाले दहशतगर्दों का पुतला भी फूंका गया। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।

.

Recent Stories