नवोदय विद्यालय के 100 स्टूडेंट्स को आई फ्लू:वायरस, बैक्टीरिया फंगस के संक्रमण से फैली बीमारी, स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल में लगाया कैंप

बिलासपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में आई फ्लू का संक्रमण फैल गया है। जिससे करीब 100 स्टूडेंट इसके चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों का इलाज कर रहा है। वहीं, स्कूली बच्चों को इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। मस्तूरी के मल्हार स्थित नवोदय विद्यालय का पूरा मामला है।

बताया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिन से स्कूली बच्चों की आंखों में दर्द हो रहा था और लगातार पानी निकल रहा था। तीन दिन के भीतर एक-एक कर स्कूल के ज्यादातर बच्चों को इस तरह की शिकायतें होने लगी, जिसकी जानकारी मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को दी गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वायरस, बैक्टीरिया फंगस का संक्रमण बढ़ा है।जिसके लिए सावधानी की जरूरत है।

.

Recent Stories