होटल में शिवसेना विधायक को गुजरात पुलिस ने पीटा:शिंदे गुट छोड़कर मुंबई जाना चाहते थे नितिन देशमुख, एयरलिफ्ट कर गुवाहाटी ले जाए गए

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना ने बड़ा दावा किया है। शिवसेना ने कहा है कि एकनाथ शिंदे में खेमे में शामिल अकोला से विधायक नितिन देशमुख को सूरत की होटल में गुजरात पुलिस ने पीटा। वे मुंबई आना चाहते थे, लेकिन उन्हें बंधक बनाकर गुवाहाटी ले जाया गया है।

सूरत के स्थानीय शिवसेना नेता परेश खेर ने मीडिया को बताया कि नितिन देशमुख होटल से निकलकर एक चौराहे पर आए, जहां उन्होंने हम लोगों से मुंबई जाने के लिए मदद मांगी। हम लोग जब तक चौराहे पर पहुंचे, तब तक उन्हें पुलिस पकड़कर होटल ले जा रही थी। हम लोग भी उनके पीछे-पीछे चल दिए, लेकिन होटल के बार हमें रोक दिया गया।

शिवसेना ने दावा किया है कि होटल में जब नितिन मुंबई जाने को लेकर हंगामा कर रहे थे, तो उस वक्त पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पीटा। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक होटल में हंगामे के दौरान लोकल पुलिस ऑफिसर और विधायक के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

.

Recent Stories