Saturday, February 14, 2026

हवा में ठंडक बरकरार , रात में ठंड का अहसास, बेमौसम बारिश से सर्द हुआ मौसम

कोरबा। जिले में मौसम परिवर्तन का दौर लगातार जारी है। बारिश के कारण एक बार फिर शीत लहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस तरह के हालात बन रहे है। मौसम सर्द होने से रात में कपकपी और बढ़ रही है।
ठंडी हवाओं के चलने से अब दिन भी सर्द हो गया है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर आ गया है। इस वजह से रात में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक ठंड कम नहीं होगी। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उठे चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम बदला हुआ है। बुधवार और गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आ गई है। सुबह शहर के साथ ही वनांचल क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया रहा है। रात से ही ठंडी हवाएं चल रही थी, जो दिन में भी जारी रही। रात और दिन के तापमान में अंतर होने के बाद भी ठंड बढ़ गई है। रात में तापमान 13 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसकी वजह से ही ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को भी मौसम सर्द रहेगा। सोमवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। जनवरी से ही मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। हर सप्ताह बदली और बारिश की संभावना बन रही है। सोमवार से तापमान तो बढ़ जाएगा, बुधवार को बदली छाने से तापमान में फिर गिरावट आएगी। इसके बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। हालांकि होली पर्व तक रात में ठंड बनी रहती है।

.

Recent Stories