कोरबा जिले में एक स्टूडेंट की जमकर पिटाई कर दी गई। दूसरे छात्र ने स्कूल कैंपस के अंदर ही प्रिंसिपल के सामने उसे खूब मारा। मारपीट में आरोपी छात्र के पिता ने भी उसका साथ दिया और उसे रोका तक नहीं। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि परीक्षा देने के बाद पीड़ित ने आरोपी से कह दिया था कि तुमने ठीक नहीं किया जो मेरा ब्लूटूथ पकड़वा दिया। ये सुनने के बाद ही दोनों के बीच काफी विवाद शुरू हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपीे ने डंडा निकालकर दूसरे छात्र को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के वक्त आरोपी का पिता सिलवंत लाल भी मौजूद था। मगर उसने रोका तक नहीं, बल्कि उसने भी छात्र से गाली-गलौज की है।


