सेफ्टी नियमों के प्रति जागरूक करने कर्मियों को किया पुरस्कृत

एचटीपीपी संयंत्र के अफसर-कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। औद्योगिक हादसों के प्रति जागरूक कर प्रभावी रोकथाम व शून्य दुर्घटना का लक्ष्य पाने एचटीपीपी संयंत्र में औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया।

7 दिनों तक प्रशिक्षण व जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न स्पर्धाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से भी संयंत्र के नियमित व ठेका कामगारों को सेफ्टी नियमों के प्रति जागरूक किया गया। औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचटीपीपी संयंत्र के मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा सप्ताह में सेफ्टी नियमों की जानकारी इसलिए दी जाती है क्योंकि कार्य के दौरान इसे अपनाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्हें यह भरोसा है कि संभावित दुर्घटनाओं के खतरे से स्वयं को सुरक्षित रखने प्रशिक्षित कर्मी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहेंगे।

.

Recent Stories