Friday, April 18, 2025

सासाराम हिंसा केस में BJP के पूर्व विधायक गिरफ्तार, रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान 5 जिलों में हुई थी हिंसक झड़प

रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान बिहार के पांच राज्यों रोहतास, नालंदा, भागलपुर, गया और मुंगेर में हिंसा हुई थी। सासाराम हिंसा मामले में शुक्रवार को पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने जवाहर प्रसाद को उनके घर लष्करीगंज से गिरफ्तार किया है। जवाहर प्रसाद सासाराम विधानसभा क्षेत्र का 5 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 1990 में वह पहली बार विधायक बने थे। बीते चुनाव में सासाराम विधानसभा सीट जेडीयू के खाते में चले जाने के कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था

.

Recent Stories