Tuesday, February 17, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान 7 वर्षीय बालिका की मौत

लखनपुर– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के दौरान एक ७ वर्षीय बच्ची के मौत हो जाने तथा शव को गृह ग्राम तक ले जाने शववाहन नहीं मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

दरअसल ग्राम अमदला निवासी ईश्वरदास कि ७ वर्षीय बेटी सुरेखा दास को 2 दिनों से बुखार आ रहा था , बीते गुरुवार की रात पेट दर्द होने की भी शिकायत रही। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में प्राथमिक उपचार के लिए बिमार बच्ची को भर्ती कराया गया।डियुटी में तैनात डॉक्टर द्वारा बताया गया कि बच्ची ठीक हो जाएगी इलाज शुरू किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाप नर्स के द्वारा इंजेक्शन लगाया गया। यह बात भी सामने आ रही है कि बच्ची के पिता द्वारा बताया गया कि बच्ची कुछ नहीं खाई है । इंजेक्शन लगने के

उपरांत कुछ देर बाद बच्चे के नाक से खून निकलने शुरू हो गया और उसकी मौत हो गई l बच्ची की मौत के बाद पिता के द्वारा बच्ची की लाश को घर ले जाने शव वाहन के लिए डॉक्टर से बोला गया । डॉक्टर द्वारा बताया गया कि लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन की व्यवस्था नहीं है। आप अपने व्यवस्था से ले जाए ।तब पिता माता रोते बिलखते अपने बच्ची को लाश को कंधे में लिटा कर अपने गृहग्राम की ओर पैदल चल पड़े l विडम्बना है कि लखनपुर विधानसभा स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र होने के बावजूद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वेंटीलेटर, शववाहन जैसे अन्य जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओ की कमी है उपकरणों के नहीं नहीं होने कारण अस्पताल में आने वाले जरूरत मंद लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही है।अफसोस की बात है कि अक्सर लखनपुर में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया जाता है। यह बात भी सामने आ रही है कि लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर निजी क्लिनिक में ज्यादा दिलचस्पी लेते मरीज देखने में व्यस्त रहते हैं। अस्पताल को त्रिवर्षीय मेडिकल सहायक डॉक्टरों के भरोसे छोड़ दिया जाता है। लगातार मरीजों की मौत होने से लोगों में आक्रोश हैl

इस संबंध में बी एम ओ डा पी० एस० मार्को ने बताया गया कि बच्ची में ऑक्सीजन की कमी थी 15 दिन से बुखार था स्टाफ द्वारा इंजेक्शन लगाया गया था। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था l इसी कारण से बच्ची की मौत हुई,लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में वेंटीलेटर एवं शव वाहन की कमी हैl जिसके वजह से मरीजो को परेशानी हो रही हैl

 

मामले का जाच करने पहुंचे तहसीलदार सुभाष शुक्ला ने बच्ची के हुये मौत तथा शव वाहन नहीं मिलने जैसे पहलूओ को गंभीरता से लेते हुए बारीकी से जांच की जा रही है।

.

Recent Stories