सांसद नवनीत राणा और उनके पति को हुई 14 दिनों की जेल, 29 अप्रैल को होगी अब जमानत पर सुनवाई

मुंबई में मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ को लेकर उठे विवाद के बाद अब मुंबई में बांद्रा के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की हॉलिडे एंड संडे कोर्ट ने अमरावती से सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मुंबई पुलिस ने शिवसेना कार्यकर्ता की शिकायत पर सांसद नवनीत कौर राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को रविवार शाम को गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात ने कहा कि अमरावती के सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में दिया गया है। वहीं वे 6 मई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। लेकिन इससे पहले जमानत पर सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

.

Recent Stories